दिल्ली: विधानसभा चुनाव पास ही है ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां अपने दलों के हित्त में कार्य योजना तैयार करती नज़र आ रहीं हैं इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुँचेंगीं। जिस बैठक की वजह आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर बताई जा रही है। इसके अलावा ममता बनर्जी आज राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से भी मुलाकात करेंगी। अभी यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर दीदी स्वामी से किस मुद्दे पर बाते करेंगीं।
आज पश्चिम बंगाल मुखिया ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर त्रिपुरा में व्यापक हिंसा के मामलें पर भी चर्चा करेंगीं। बीते दिनों त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पहले से ही मौजूद है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में घुसकर उनकी जमकर पिटाई की है।सीएम बनने के बाद ममता का यह दूसरा दिल्ली दौरा है। ममता बनर्जी यहां चार दिनों तक उपस्थित हैं। पीएम मोदी और उद्योगपतियों के अलावा ममता बनर्जी दिल्ली में विभिन्न विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगीं।

