उन्नाव जिले के मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तबुरा हादसा हुआ है जहां आज सरौर गांव के निकट एक वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मारी है जहां हादसे में मृतक की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की भी मौत हो गई है। वहीं, चौथी बेटी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है अस्पताल में उसका इलाज जारी है। एसपी, एएसपी, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक फरार है टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।
मौरावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धनीराम सविता (75) सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। साल 2007 में वह केएनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां से सेवानिवृत्त हुए थे। एक सप्ताह पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ने और सांस लेने में दिक्कत होने से 24 जुलाई को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया आज शुक्रवार सुबह तीन बजे धनीराम इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस से शव लेकर घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस में टक्कर मारी जिसमें इस हादसे में पत्नी समेत तीन बेटियों की मौत हो गई।
बेहद दर्दनाक हादसा,शव ले जा रही एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे-बेटियों की मौत

