गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा मिली,जानिए क्यों दी गई सुरक्षा ?

चंडीगढ़: बीते समय में काफी विवादों में घिरे रहे डेरा सच्चा सौदा मुखिया गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस सुरक्षा देने की बात सामने आई है। आपको बतादें कि डेरा मुखी फरलो पर जेल के बाहर है। आपको बतादें कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों की तरफ से जान का ख़तरा मंडरा रहा है। साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहा राम रहीम फिलहाल फरलो के चलते जेल से बाहर आया हुआ है।  बीते दिन सोमवार को ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो के खिलाफ हाईकोर्ट में पूरा रिकॉर्ड बनाकर सौंपा था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि फरलो का निर्णय तय प्रक्रिया के तहत लिया गया है। अब इस मामले में बुधवार  के लिए अनुमति मिली है।इस मामलें पर गुरमीत राम रहीम को फरलो के खिलाफ पंजाब के समाना से निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह सोहाली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस याचिका में खा गया था कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को राजनीतिक लाभ लेने के लिए फरलो दी गई है। याची ने कहा कि राम रहीम का पंजाब की कई सीटों पर गहरा प्रभाव है और ऐसे में उसकी फरलो से पंजाब में शांति भंग हो सकती है।

राम रहीम  का निवास पुलिस की निगरानी में –डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख रामरहीम  को गुरुग्राम के साउथ सिटी नाम चर्चा घर डेरे में रखा गया है। इसी घर में रहने के लिए उसे प्रशासन की ओर से फरलो मिली है। पुलिस ने सुरक्षा के चलते चारों ओर से जाल लगा रखा है। वह छत पर न दिखे इसके लिए पर्दा भी लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *