वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने लगी भीषण आग,हड़कंप मचा 

मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में अचानक आग लगी है। आग इतनी भीषण लगी है कि लोग बचाव कार्य भी नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान जैसे ही धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटे तो दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुँच गयीं है। कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह थोड़ा काबू पाया गया।  

तब रेस्टोरेंट मालिक ने कुछ राहत की सांस ली। 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।वृंदावन में  प्रेम मंदिर के सामने दरबार रेस्टोरेंट है।  शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट में करीब 7:30 बजे आग लग गई। रेस्टोरेंट के साथ आसपास के लोगों में आगरा तफरी मच गई। लोग रेस्टोरेंट से भाग निकले। गैस सिलिंडर भी फटे हैं। तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *