रूड़की : उत्तराखंड के रूड़की से एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। रूड़की के नारसन क़स्बे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उसके बाद जब उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो वह महिला ज़िंदहो उठी। बता दें कि रुड़की के नारसन कस्बे की रहने वाली 102 साल की ज्ञान देवी बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी , और वहीं उनका इलाज़ चल रहा था। मंगलवार को अचानक ही बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई. जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया ,डॉक्टर ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ये सुनते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इसकी सूचना सभी रिश्तेदारों को दी और बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं। इसी दौरान अचानक ज्ञान देवी के शरीर में हरकत हुई. ये देख सब हैरत में पड़ गए। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने आंखें खोलीं तो परिवार के लोग हैरान हो गए। किसी को यकीन नहीं आया, लेकिन परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बुजुर्ग महिला के बेटे विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला है। उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है।
उत्तराखंड के रूड़की में हुई अनोखी घटना,सब हुए हैरान

