सीएम धामी नें बुलाई प्रेस कांफ्रेंस,बताए बजट के फ़ायदे

देहरादून : कल संसद में बजट पेश होने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई । इस प्रेस कांफ्रेंस में सीएम नें बजट को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि यह बजट देश को मजबूत करने वाला बजट है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड वासियों को इस बजट से लाभ मिलेगा।
सीएम धामी ने संसद में पेश केंद्रीय बजट को अमृतकाल का बजट बताया है । उन्होंने कहा कि बजट में युवा, मध्यम वर्ग, किसान, महिला समेत हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र को समावेश किया गया है। इस बजट से देश के हर राज्य सहित उत्तराखंड के विकास को बहुत बल मिलेगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीएम नरेंद्र मोदी को इस बजट के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है । उन्होंने बजट में अगले एक वर्ष तक ग़रीब परिवारों को मुफ्त अनाज की आपूर्ति के निर्णय को अत्यंत सराहनीय बताया।