हमास की धमकी के बाद भड़का इजराइल,दागे रॉकेट

इजराइल : इजराइल और गाजा के बीच जारी तनाव नें फिर से हमलावार रूप ले लिया है। इजराइल के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को गाजा पट्टी में कई जगह रॉकेट दागे। इजराइल सेना की मानें तो उनकी तरफ से यह बमबारी फलस्तीनी उग्रवादियों की ओर से देश के दक्षिण में दागे गए एक रॉकेट के जवाब में की गई है।
इजराइली सेना ने गुरुवार को कहा कि फलस्तीनी उग्रवादियों ने कल इस्राइल के दक्षिण में रॉकेट दागा था। हालांकि, इस रॉकेट से किसी प्रकार कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि इज़राइल की वायु रक्षा प्रणाली ने रॉकेट को मार गिराया था। सेना ने कहा कि हवाई हमलों में उग्रवादी समूह हमास की एक रॉकेट निर्माण कार्यशाला को निशाना बनाया गया।
वेस्ट बैंक में एक सैन्य अभियान में पिछले सप्ताह 10 फलस्तीनियों को मार गिराने के बाद, गाजा उग्रवादियों और इस्राइल ने पिछले सप्ताह रॉकेट तथा हवाई हमलों को अंजाम दिया जिससे इलाके में कई महीनों से कायम शांति एक बार फिर भंग हो गई थी। और अब इस्राइल लगातार गाज़ा पट्टी पर बमबारी कर रहा है।