संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भंग किया जाए : जेलेंस्की

न्यूयॉर्क : रूस यूक्रेन युद्ध आज 42वें दिन भी जारी है। इस बीच, दुनिया भर के देशों से मदद मांग रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर पुतिन ने संयुक्त सुरक्षा परिषद पर भी भड़क गए। जेलेंस्की ने यहां तक कह दिया कि अगर रूस पर कार्रवाई नहीं कर सकते, तो इस परिषद् को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने रूसी सैनिकों को युद्ध अपराध करने के मामले में न्याय के दायरे में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि मैं रूसी सैनिकों के कब्जे से हाल में मुक्त कराए गए एवं कीव के पास स्थित बूचा शहर से कल लौटा। वहां एक भी ऐसा अपराध नहीं है, जो हुआ नहीं हो. रूसी सैनिकों ने हमारे देश की सेवा करने वाले हर व्यक्ति की जानबूझकर हत्या की। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक सुरक्षा के पूरे ढांचे को कमजोर करता है. यह उन्हें दंड के बच निकलने की अनुमति देता है. जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना और उसे आदेश देने वालों को यूक्रेन में युद्ध अपराध करने के लिए न्याय के दायरे में तत्काल लाया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा कि हम एक ऐसे देश से निपट रहे हैं, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो को मरने के अधिकार में बदल रहा है।