क्यों टली सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा?,क्या हुआ सुबह ऐसा ?

वॉशिंगटन : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा जो कि आज मंगलवार को होनी थी टल गई है। दरअसल तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से 90 मिनट पहले मिशन को रोका गया। अभी लॉन्च की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। सुनीता विलियम्स मंगलवार को तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा को रवाना होने वाली थीं। सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से फ्लोरिडा के कैप कॉर्निवाल स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समय के अनुसार, सुबह 8.04 बजे उड़ान भरने वाली थीं। हालांकि उड़ान भरने से 90 मिनट पहले वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष यान के ऑक्सीजन वाल्व में तकनीकी खामी का पता चला, जिसके चलते उड़ान को रोक दिया गया। सुनिता विलियम्स ने चार बार रिकॉर्ड 29 घंटे और 17 मिनट तक स्पेसवॉक किया था। इसके बाद सुनीता विलियम्स 14 जुलाई 2012 को दूसरी बार अंतरिक्षयात्रा पर गईं और 18 नवंबर 2012 तक अंतरिक्ष में रहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *