गोरखनाथ मंदिर मामलें का आरोपी पंहुचा लखनऊ,एटीएस करेगी पूछताछ

लखनऊ : गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जवानों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर यूपी एटीएस लखनऊ पहुंच गई है। यहां एटीएस मुख्यालय में मुर्तजा से आगे की पूछताछ की जाएगी. पूछताछ के साथ ही मुर्तजा के विदेशी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।बता दें कि आरोपी मुर्तजा की सात दिनों की रिमांड यूपी पुलिस को सौंपी गई है। यूपी पुलिस और एटीएस आरोपी मुर्तजा की जांच पड़ताल में जुटी है। इसी के मद्देनजर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर और जौनपुर में मुर्तजा के जानने वालों को और रिश्तेदारों के घरों की तलाशी ली जा रही है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है। एटीएस की एक टीम संभल में मुर्तजा से जुड़े कनेक्शन की जांच के लिए पहुंच गई है।
इधर, गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के पूर्व ससुर मुजफ्फरुल हक ने बताया कि, 2019 में उसने मेरी बेटी से शादी कर ली, उसके तुरंत बाद उसकी सास द्वारा घरेलू हिंसा के कारण तलाक हो गया. उसके बाद से उसके संपर्क में नहीं था। वह केमिकल इंजीनियर था, सामान्य था ।मैं अभी इसके बारें में कुछ नहीं कह सकता ।