Umesh Pal murder : पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,कई रिश्तेदारों को उठाया 

उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता अतीक अहमद का बीटा सदाकत खान और अतीक के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे की  व्हाट्सएप पर लगातार चैटिंग जारी थी और साथ ही पुलिस को सदाकत के मोबाइल से चैटिंग की डीटेल्स बरामद हुईं है जिसमें कुछ चैट्स साफ़ भी की गयीं हैं लेकिन उन्हें बैकप लिया जा रहा है। अतीक के बेटे सदाकत के मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल के कमरे में ही साजिश रचने की बात सामने आई है।साजिश वाली मीटिंग में अतीक और अशरफ ने व्हाट्सएप कॉल से हिस्सा लिया था। अस्पताल में भर्ती होने के कारण सदाकत को मंगलवार को जेल नहीं भेजा भेजा गया और न्यायिक अभिरक्षा रिमांड आज बुधवार को बनाया गया है। डाक्टरों के परामर्श के बाद ही उसे जेल में भेजा जाएगा ऐसी खबरे है।सदाकत को रविवार को गोरखपुर से पकड़कर सोमवार को प्रयागराज लाया गया था। पूछताछ में पता चला था कि मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में रहने वाले सदाकत ने विश्वविद्यालय से एलएलबी किया ,हास्टल के उसके कमरे में गुलाम हसन और गुड्डू मुस्लिम तथा अन्य लोगों के साथ उमेश हत्याकांड की साजिश बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *