Ankita murder case : BJP नेता का बेटा गिरफ्तार,SIT करेगी मामलें की जांच 

ऋषिकेश : प्रदेश का समसाली खेज कर देने वाला ह्त्या का मामला ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है जिसके चलते  उत्तराखंड SDRF ने आज शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद किया है।  SDRF के प्रवक्ता ने अंकिता भंडारी के शव को चिल्ला नहर से बरामद किए जाने की बात सामने आई है।वहीं, मामले की जांच अब एसआईटी को सौपी गई है। 

आज शनिवार सुबह ऋषिकेश अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मृतक के भाई और पिता मेरे साथ थे और उन्होंने शव की शिनाख्त की बैराज में मिला शव अंकिता भंडारी का है। SDRF अधिकारी ने कहा कि सुबह 7 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ था जिसके बाद ये शव नहर में मिला। हमें यहां एक महिला का शव मिला जिसको निकाला गया। उसके परिजन शिनाख्त के लिए यहां आए थे। परिजनों द्वारा बताया गया है कि वो अंकिता भंडारी का ही शव है। शव को ऋषिकेश के एम्स ले गए हैं। सीएम धामी ने किया ट्वीट –मामले में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट में लिखा है कि आज बेटी अंकिता का शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दिए हैं। इस मामलें में आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा बिलकुल नहीं जाएगा।

दरअरसल,अंकिता  पांच दिनों से लापता थी ,जिसकी अब पता चला है कि नहर में धकेल कर हत्या की गई थी। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर रिजॉर्ट के संचालक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य व उसके दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। अंकिता की शव तलाशने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली। चीला नहर का पानी बंद कराया लेकिन शाम तक उसका शव बरामद नहीं हुआ था जो कि आज सुबह शनिवार से चल रहे सर्च ऑपरेशन में बरामद हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *