उमेश पाल मर्डर: साजिशकर्ता के व्हाट्सएप से मिले बड़े सबूत,जेल में अतीक पर था मोबाइल

यूपी के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे है अब दिन दहाड़े  हुए इस हत्याकांड में षड़यंत्रकर्ता सदाकत खान की व्हाट्सएप कॉल सामने आई है जिससे वो अतीक और अशरफ से संपर्क में था। सदाकत के मोबाइल में कई नंबर बरामद हुए हैं और उन नम्बर्स पर कोई फोटो नहीं लगाईं है। ऐसे नंबरों को पुलिस संदिग्ध की श्रेणी में रख रही है। ये भी कहा जा रहा है कि जेल में अतीक और अशरफ इन्हीं नंबरों का इस्तेमाल करते थे ,सदाकत को बीते दिन बुधवार को भी जेल नहीं भेजा जा सका। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद उसे जेल भेजा जा सकेगा। सदाकत के मोबाइल और सोशल मीडिया से पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं।  अतीक के बेटे के साथ उसकी चैटिंग भी पुलिस को मिली थी। व्हाट्सएप पर तमाम ऐसे नंबर मिले हैं जिनसे सदाकत की बात हुई थी, लेकिन अब ये खाली नंबर हैं। पुलिस का मानना है कि अतीक और अशरफ पर  सिर्फ एक नंबर नहीं था बल्कि अलग अलग नम्बर्स से वो ये साजिश रच रहे थे।  
आपको बता दें कि रविवार को गोरखपुर से सदाकत खान को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला है कि सदाकत के साथ मिलकर मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल के कमरे में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *