G-20: विदेश मंत्रियों की बैठक आज,पीएम ने दिया सम्बोधन 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में संबोधित करते हुए,भारत पहुंचे जी20 देशों के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया और कहा कि यह बैठक एकता, एक उद्देश्य और कार्रवाई की एकता की जरूरतों को बढ़ावा देती है इसके अलावा आज की आपकी बैठक आम और ठोस उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ आने की भावना को बताती है।  G20 विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत ग्लोबल साउथ की आवाज़ है और G20 विदेश मंत्रियों की बैठक की शुरुआत करने से पहले तुर्की और सीरिया में भूकंपों में जान गंवाने वाले लोगों के लिए एक मिनट का मौन हुआ उसके बाद बैठक की शुरुआत की गई। 
आज इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालीना बाएबॉक का स्वागत किया और वे बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचीं हैं। आज गुरुवार को बैठक में शामिल होने के लिए साऊदी अरब, चीन, इंडोनेशिया, स्पेन और क्रोएशिया के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं,पीएम ने कहा वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और युद्धों के पिछले कुछ वर्षों के अनुभव से स्पष्ट है कि वैश्विक शासन अपने दोनों जनादेशों में पीछे रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *