तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक Minor Girl लड़की के ज्वालापुर रिश्तेदारी में आने के दौरान लापता होने से हड़कंप मच गया।
लडकी की तलाश में पुलिस की 12 टीमें लगा दी गई हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर की रहने वाली 13 वर्षीय एक लड़की अपनी रिश्तेदारी में ज्वालापुर आई थी।
यहां से दोपहर में लड़की अचानक लापता हो गई। जब रिश्तेदारों ने आसपास तलाश की तो कुछ पता नहीं चल पाया।
जिसके बाद परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। नाबालिक लड़की के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए।
नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में 10 से ज्यादा टीमें बनाकर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई।
उधर, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी का कहना है की लड़की की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़की Minor Girl की तलाश में जुटी हैं।

