उदयपुर : निर्मम कन्हैयालाल की हुई ह्त्या से सभी छुब्ध हैं हर किसी का दिल दहल गया और आज कन्हैया का अंतिम संस्कार हुआ है परिवार की बुरी हालत है। लेकिन सबसे दर्दनाक है कन्हैया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिसमें ऐसे खुलासे हुए है जो पढ़कर आप की भी रूह काँप जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। वहीं आरोपियों ने गर्दन को शरीर से अलग करने की भी कोशिश की थी।
भारी भीड़ हुई इकठ्ठी -पत्नी ने मांग टेलर कन्हैयालाल साहू के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग जुटे हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया गया। कन्हैयालाल का शव निकलने के दौरान उसकी पत्नी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। कन्हैयालाल साहू की पत्नी ने कहा, ‘आरोपियों को फांसी दो, आज उसने हमारे पति को मारा है, कल दूसरों को मारेंगे।’

