आज गुरूवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। वहीँ पहले दिन स्पिनर्स ने कहर बरपाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स मैथ्यू कुह्नेमैन ने पांच, नाथन लियोन ने तीन और टॉड मर्फी ने एक विकेट लिया। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 156 रन हासिल किए था आज गुरूवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई है। भारत की दूसरी पारी जारी है। लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं,और कप्तान रोहित शर्मा पांच रन और शुभमन गिल चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर खत्म हो गई । आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 197 रन पर आउट कर दिया है साथ ही आज कंगारुओं ने चार विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया है और तब पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन क्रीज पर बने हुए थे।
IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया 197 रन पर ऑलआउट,भारत का एक विकेट

