हरिद्वार : लोक सेवा आयोग की तरफ से लोवर पीसीएस परीक्षा-2021 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इससे प्रदेश में 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी और निरीक्षण मिलेंगे। ढाई साल पहले आयोग की तरफ से 191 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। पांच पदों में से चार पर अभ्यर्थी नहीं मिलने और एक पद पर कोर्ट में मामला होने से परिणाम जारी नहीं हो पाया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद दस विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों का टोटा दूर हो जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा (लोवर पीसीएस) परीक्षा-2021 में दस विभागों के रिक्त 191 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नौ अगस्त 2021 को आयोग कार्यालय की तरफ से विज्ञप्ति/शुद्धि-पत्र 14 जनवरी 2022 को प्रकाशित किया था और 28 अगस्त को सम्पन्न मुख्य (लिखित) परीक्षा के बाद 26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 को साक्षात्कार परीक्षा हुईं थीं । 30 जनवरी, 31 जनवरी, 01 फरवरी 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार अब अभ्यर्थियों के वरीयतानुसार परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स की सूचना आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर परिणाम विस्तार से देख सकते हैं।
लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट आउट, 36 तहसीलदार समेत 186 अधिकारी मिले

