हरिद्वार लोकसभा सीट: हरक सिंह की प्रतिक्रिया पर हरीश रावत का निशाना

हरिद्वार : हरिद्वार लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में अभी से घमासान छिड़ा हुआ है। इस सीट पर हरक सिंह रावत की दावेदारी पर तीख निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2016 की बगावत की बात राज्य के लोग  भूल नहीं पाए हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद रहे हरीश रावत पिछला चुनाव में मैदान में उतरेंगे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें नैनीताल से चुनाव लड़ाया, जहां से उन्हें हार मिली थी। 

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरीश रावत की निगाहें हरिद्वार लोकसभा सीट पर लगी हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी और कांग्रेस की सियासत में कोहराम मचा हुआ है। एक नाटकीय घटनाक्रम में हरीश रावत पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मिलने पहुंचे।प्रीतम के घर से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया को 2016 की बगावत को लेकर बयान दे दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *