Farmer Protest Updates : किसानों से निपटने को दिल्ली पुलिस तैयार, मिले हैं सख्त आदेश

नई दिल्ली : खुफिया विभाग के इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस किसानों से सख्ती से निपटने को तैयार है। पुलिस को किसानों को दिल्ली की सीमा में नहीं घुसने देने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस को बल के इस्तेमाल के भी आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आज सोमवार दोपहर को सिंघु बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा और केंद्रीय गृहमंत्रालय खुद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, इस बार दिल्ली पुलिस किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की 122 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 70 से ज्यादा पुलिस जवान इसमें सम्मिलित होते हैं।  इस हिसाब से दिल्ली की सीमाओं पर 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। आए दिन सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर मॉक ड्रिल कर रही हैं। मॉक ड्रिल से देखा जा रहा है कि किसानों को कैसे रोका जा सकता है। सोमवार रात में ही सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *