हरिद्वार डीएम कार्यालय में कर्मचारी ने की आत्महत्या, कौन ज़िम्मेदार ?

हरिद्वार के रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने कार्यालय में खुदखुशी कर ली। उसने फांसी लगाकर जान दी है। जहां से पुलसि को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को लिखा है।  पुलिस  मामले की जांच क्र रही है पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 पुलिस का कहना है कि कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर था। मृतक आश्रित के तौर पर वह विभाग में काम कर रहा था। बीते दिन सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद निकल गए थे, जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इस बीच कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कमल ने अंदर से कुंडी बंद की और खुशखुशी की। कुछ देर बाद कर्मचारियों को कुछ अंदेशा हुआ तो उन्होंने दरवाज़ा खटखटाया लेकिन अंदर से कुछ आवाज़ नहीं आई। जिसके बाद सभी ने जानकारी पुलिस को दी , रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। जिस पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। दरवाज़ा तोडा तो कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *