आज मंगलवार को प्रदेश के गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गए थे युवक जिनकी वहां डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखा है और गौरव भाटिया (30) पुत्र इंदर भाटिया और अतुल कुमार (29) पुत्र महेश कुमार निवासी फेज दो आशियाना कॉलोनी मुरादाबाद मंगलवार दोपहर आई-20 कार से गर्जिया देवी पहुंचे थे।
वहां मौजूद लोगों ने बताया है कि दोनों युवक गर्जिया मंदिर के पीछे बने गहरे कुंड में नहाने पहुंचे कई लोगों ने उन्हें गहरे कुंड में जाने से रोका था लेकिन वह नहीं माने। दोपहर करीब तीन बजे के दोनों गहरे कुंड में डूब गए। पुलिस को सूचना दी गई और फायर कर्मियों ने गहरे कुंड से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। गर्जिया चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की कार से मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई। दोनों युवकों के शव रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं।
रामनगर अस्पताल पहुंचे अतुल कुमार के परिजनों ने कि बताया कि दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। अतुल की फरवरी में शादी होनी थी।

