रघुराज शाक्य देंगे उत्तराखंड की बेटी डिंपल को चुनौती

सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के विपक्षी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने रघुराज शाक्य को मैनपुरी उप चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने आज मंगलवार को उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज शाक्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का हाथ पकड़कर पार्टी में गए और अब मैनपुरी सीट से भाजपा उमीदवार के तौर  पर सामने आए हैं।   रघुराज को पार्टी ने मैनपुरी में प्रत्याशी बनाकर सपा के लिए मुकाबले को कांटे का बनाने का प्रयास है। दूसरी तरह रामपुर में भाजपा ने एक बार फिर आकाश सक्सेना  को चुना है

। सपा के पूर्व विधायक आजम खां के खिलाफ आकाश सक्सेना ने काफी जद्दोजहत की है।आकाश की शिकायतों पर ही आजम के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भी आकाश को प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए। इस बार संभवत: आजम के परिवार से कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ा तो आकाश के टक्कर  देने की सम्भावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *