प्रदेश के लक्ष्य सेन को मिलेगा ‘अर्जुन अवार्ड’ 

उत्तराखंड के गोल्डन ब्वाय शटलर लक्ष्य सेन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने दादा को समर्पित किया है। इस बात की जानकारी, लक्ष्य ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखी है।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस हो रहा है। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है ‘ऐसा कहकर उन्होंने अपने दादा को अवार्ड समर्पित किया है। 
आपको बतादें कि राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के एकल मुकाबले के फाइनल में लक्ष्य सेन ने जीत हासिल की थी।  मलयेशिया के त्जे यंग को तीन गेम तक चले मुकाबले में एक के मुकाबले दो सेट से शिकस्त देकर स्वर्णिम कामयाबी पाई थी। सीएम धामी ने भी उन्हें इसके लिए बधाई दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *