देहरादून: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और खुद की हार से दुखित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसी का नाम तो नहीं लिया, और कुछ कांग्रेसियों पर भी तंज कसा उन्होंने कहा “कांग्रेस के कुछ लोगों ने बाप (मेरा) का इंतजाम करने के बाद बेटी की हार का भी इंतजाम कर दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ को आगे बेनकाब किया जाना जरूरी है। आपको बतादें कि अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिखा है कि बेटी अनुपमा रावत को हराने के लिए साजिश रची गई है। धामी की धूम पेज पर उन पर जुटकर प्रहार कर रहे भाजपाइयों के साथ-साथ कांग्रेस के एक नेता से जुड़े हुए कुछ लोग भी उन पर दनादन गोले दाग रहे हैं। उनको लगता है हरीश रावत को गिराकर मार देने का यही मौका है।
आज हरीश रावत ने पिछले दिनों उस समाचार पत्र की 10 प्रतियां लाकर देने वाले को उन्होंने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी.

