कोटद्वार में सतपुली के निकट आज सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते हुए दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। खबर के अनुसार, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने आई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में नहाने लगीं और इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बहाव में बह गईं। दोनों को खोजा गया तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी भी मृत्यु हो गई।
कोटद्वार स्नान करने गयीं युवती और किशोरी नदी में बहीं

