अंकिता हत्याकांड के वकील ने दिया त्यागपत्र,पढ़े पूरी खबर 

कोटद्वार : अंकिता हत्याकांड की आज सुनवाई थी जहां एडीजे कोर्ट ने इसे टाल दिया है। अब कोर्ट में 27 जुलाई को गवाही होगी। इस मामले में  सरकारी वकील  जितेंद्र रावत ने होना त्यागपत्र दे दिया है। अभी नए वकील की तैनाती हुई नहीं है। इसलिए कोर्ट ने सुनवाई को 27 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। कोर्ट में आज गवाही के लिए अंकिता के दोस्त पुष्पदीप को भी पहुंचना था। पुष्पदीप अदालत में आया और सुनवाई टलने की वजह से उसकी गवाही नहीं हुई अब आगे पेशी पर वो आएगा।अंकिता हत्याकांड को करीब 10 महीने हो गए हैं। बीते एक जून को अंकिता के माता-पिता ने मामले की सुनवाई सही ढंग से नहीं की जा रही है। केस से सरकारी वकीलजितेंद्र रावत को हटाने की मांग हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *