नगर निकाय चुनाव के ऐन वक्त पर कांग्रेस में नाराजगी नहीं थम रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल न करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप काफी नाखुश है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को भी पत्र लिखा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा, कांग्रेस में वफादार कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। यही वजह रही है कि पार्टी में कई सालों से काम रहे नेता अपमान महसूस कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। उसमें पार्टी के लिए समर्पित नेताओं की अनदेखी की गई।
Uttarakhand nikay chunav : कांग्रेस में थमी नहीं नाराजगी, अब पार्टी के ये नेता हुए नाराज़
