उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए अभिलेख जांच और शारीरिक परीक्षण और मानक परीक्षा की तारीखे घोषित कर दी हैं । आयोग हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में अभिलेख सत्यापन करेगा तो पुलिस लाइन हरिद्वार में शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा भी आयोजित होंगी। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी हो चुके हैं।
आपको बतादें कि कारागार विभाग में जेल बंदी रक्षकों की शारीरिक दक्षता के परीक्षण की तारीखे भी आयोग द्वारा बदली गयीं हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 24 अप्रैल और शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 अप्रैल के लिए रखी है। उन्होंने बताया कि अभिलेख सत्यापन दो सत्रों (सुबह 9:30 बजे से व दोपहर 1:30 बजे से) में होगा।
सत्यापन के दौरान ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए दावों का मूल अभिलेखों के द्वारा जांचा जाएगा। अभ्यर्थियों को अनिवार्य शैक्षिक अर्हता, अधिमानी अर्हता, आरक्षण, शारीरिक मानक में छूट के लिए प्रमाणपत्र व सभी अभिलेखों की स्वप्रमाणित दो कॉपियां व दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जानी होंगी। कुल 1781 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए हैं।

