टिहरी में दो घंटे जमकर हुआ बवाल,छतों पर चढ़े छात्र 

उत्तराखंड के टिहरी में छात्रसंघ चुनाव की  तारीख की मांग को लेकरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लक्ष्य ग्रुप से जुड़े छात्रों ने पीजी कॉलेज के गेट पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़ गए और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर हंगामा किया और शिक्षा मंत्री पर जानबूझकर छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस और काॅलेज प्रबंधन ने बमुश्किल आंदोलित छात्रों को दो घंटे बाद छत से नीचे उतारा। छात्रों ने एक सप्ताह में चुनाव तिथि घोषित नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए भी एलान किया। 

आज शुक्रवार को अभाविप और लक्ष्य छात्र संगठन के छात्र पीजी कॉलेज के गेट पर इकठ्ठे हुए और साथ ही चुनाव नहीं किए जाने पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज की छत पर चढ़े और बवाल मचाया। जिशान, युवराज, मनु, स्वीटी राणा, सौरभ पंवार, अभिजीत, राहुल, कृष्णा आदि पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य डा. डीपीएस भंडारी ने उन्हें समझाया गया।  पूर्व में कोविड संक्रमण के नाम पर छात्रसंघ चुनाव को टाला गया लेकिन अब उच्च शिक्षा मंत्री जानबूझकर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराना चाहते हैं। छात्रों ने ये भी  कहा कि  एक सप्ताह में चुनाव तिथि घोषित नहीं होने पर फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *