हरिद्वार: आज हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया जिसके चलते आटे की चक्की में अचानक दो बच्चे आ गए और उनकी मौत हो गई। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पट्टे की चपेट में पांच साल का एक मासूम आया था जिसे बचाने के लिए भागी 14 वर्षीय किशोरी लड़की भी उसी में उलझ गई किशोरी ने उसी वक्त डीएम तोड़ दिया। जबकि मासूम की मौत रुड़की के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिया था। शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। जहाँ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे।
जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की में गेहू पीसे रहे थे। जिस वक्त 4 साल का मासूम बच्चा चक्की के पास पहुँच गया और उसकी चपेट में आ गया सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया। छोटे बच्चे को रुड़की के अस्पताल में लाए लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव में दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसर गया। दोनों बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया।

