आज उत्तराखंड सीएम ने श्रीनगर में की जन आशीर्वाद रैली

सभी राज्यों में चुनावी माहौल बना हुआ है। जिसके चलते  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी श्रीनगर से चुनावी बिगुल बजाने पहुंचे। सीएम ने पौड़ी जिले के लिए घोषणाओं की सूची बना डाली। आज उन्होंने कहा कि नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम तैयार किया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्हें कई विकास योजनाओं की घोषणा करनी है, लेकिन विधायकों की डिमांड पर उनके विधानसभा क्षेत्रों में जाकर यह घोषणाएं करेंगे।

सभी घोषणाओं पर जल्द अमल भी किया जाएगा। 
आज  श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन  उनका स्वागत जोरदार हुआ और उनकी  जन आशीर्वाद रैली का भव्य आयोजन हुआ। श्रीकोट से श्रीनगर तक खुले वाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री रामलीला मैदान पहुंचे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के चलते उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्रदेश के साथ ही अपने क्षेत्र को  सवारने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री डा. सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार पर्यटन, यातायात समेत अन्य क्षेत्रों में काम कर रही है। अगर कोई सड़क अतिवृष्टि होति है तो,4 से 5 घंटे में खोल दी जाती है। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में श्रीनगर में पानी के मीटर लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *