मयन ऋषि की तपोभूमि से संसद में प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसके फैसले का समय आ गया है। 7 मई को हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से नवीन मंडी मतगड़ना जारी है। इसके साथ ही ईवीएम में कैद सभी 8 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा, जिन्होंने मैनपुरी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। मैनपुरी से शुरुआती रुझानों में साइकिल दौड़ रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 33480 वोटों से बढ़त बना ली है। डिंपल यादव 10404 वोटों से भाजपा के जयवीर सिंह से आगे चल रही हैं। इनकी गिनती पूरे होते ही ईवीएम खुलना शुरू हो जाएंगे। भाजपा के अलावा बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं
मैनपुरी से डिंपल यादव 33480 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी पीछे
