IND vs SL: आज भारत श्रीलंका से हारा तो बाहर का रास्ता 

दुबई : आज एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत की भिड़ंत श्रीलंका टीम से होने जा रही है। भारत के लिए ये मुकाबला बेहद चैलेंजिंग है।  भारत सुपर-4 राउंड का अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हार चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ मैच हारने पर भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी। वहीं, श्रीलंका ने सुपर-4 राउंड का अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के विरुद्ध जीता है। मैच को जीतने पर टीम का फाइनल का रास्ता आसान होगा। हारने पर श्रीलंका के पास एक और मौका होगा। जिसमें श्रीलंका को अभी पाकिस्तान के साथ मैच  खेलना होगा।   रोहित, केएल राहुल और विराट कोहली ने आक्रामकता दिखाते हुए भारत को तेज शुरूआत दिलाई। कोहली के आलोचक एशिया कप में उनके लगातार दूसरे अर्धशतक के बाद अब चुप हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *