हरिद्वार: हरिद्वार में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। बीते माह दिसंबर की 24-12-21 को विद्या भारती पुत्री बाबूराम निवासी शान्तरशाह के द्वारा एक किता तहरीर दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात बदमाश ने उसका मोबाईल फोन हाथ से छीना और दिन दहाड़े भाग खड़े हुए। थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 484/21 धारा 356, 379 भादवि पंजीकृत किया गया जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणो को दी गई अभियोग के अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट प्रयवेक्षण में अभियुक्तो की धर पकड हेतु मुखबिर मामूर किये गये जिसके फलस्वरूप पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त 1- सचिन, 2-शुभम 3-सोनू थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई व अभियुक्त गणो के कब्जे से छीना गया मोबाईल फोन बरामद हुये तथा अभियुक्त सचिन के कब्जे से एक चाकू नाजायज बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 04/22 धारा 4/25ए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
1-सचिन पुत्र शरण सिंह निवासी ग्राम बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार ।2-शुभम पुत्र जजपाल निवासी ग्राम बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार ।3-सोनू पुत्र लिज्जाराम निवासी ग्राम बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार ।बरामदगी-1-छीना गया दो मो0फोन(मु0अ0सं0 484/21)2-एक चाकू (अभियुक्त सचिन के कब्जे से)3-एक मो0साईकिल (मो0फो0 छीनने में प्रयुक्त) पुलिस टीम का विवरण-1-उ0नि0 अकरम अहमद2-उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज 3-का0 564 बलवीर चौहान

