हरिद्वार पहुंची भोलेनाथ की सच्ची भक्त,खबर पढ़ खुद को रोने से नहीं रोक पाएंगें आप 

हरिद्वार : भोलेनाथ के भक्त उनके इस पावन पवित्र माह सावन में उन्हें लुभाने और प्रसन्न करने का कोई अवसर नहीं जानें देते। जी हाँ धर्मनगरी हरिद्वार में भी यूँ तो जगह जगह से भक्ति बाबा पर जल चढानें आते हैं लेकिन इस वर्ष एक अनोखी महिला भक्त सुर्ख़ियों में आई. जिसकी भक्ति देख सभी ने उसपर साक्षात्खों बाबा की कृपा को माना।   आपको बतादें कि ये महिला गंगोत्री से आई है जिसकी आंखों की रोशनी भी नहीं है ,हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई है। इस महिला का कहना है कि उसको स्वयं महादेव ने सपना दिया और उन्हीं की भक्ति में सपना महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगी।  सपना के साथ उनके पिता सहारा बनें हैं और उन्हें यह तक लेकर पहुंचे हैं। 
दिल्ली की निवासी –दिल्ली कालकाजी गोविंदपुरी निवासी सपना की उम्र 33 साल है। सपना बचपन से ही एक आंख से देख नहीं पाती थीं। 10 साल पहले दूूसरे आंख की रोशनी भी चली गई। सपना की जिंदगी में अंधेरा छा गया लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था अटूट हो गई। जब बाबा सपना के सपने में आए थे तभी से उन्होंने ठाना था कि वो इस सावन जलाभिषेक अवश्य करेंगी। सपना का कहना है कि मैं अपनी मन की आँखों से दुनिया को देखती हूँ सपना शादीशुदा है उनके दो बच्चे भी है। उनके पिता का कहना है कि वो सपना की इस इच्छा  के आगे घुटने तक गए और उन्हें लेकर निकल पड़े। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *