कल नोएडा में होगा ब्लास्ट,बटन दबाते ही सब हो जाएगा ध्वस्त 

कल रविवार को नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर को ध्वस्त किया जाएगा। यह कल शनिवार 28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे महज 12 सेंकेंड में हो जाएगा। जिससे 15 मिनट पहले एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लास्ट के बाद धूल हटने तक वाहनों की आवाजाही बंद की जाएगी।  ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था। लोग गूगल मैप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर ट्विन टावर व एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन की व्यवस्था को अपडेट है। ट्विन टावर को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर डायवर्जन लागू हुआ है।

रविवार सुबह सात बजे से इन मार्गों पर और सख्ती बरती जाएगी। सात बजे के बाद ट्विन टावर की तरफ किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। हालांकि, टावर के आसपास की दो सोसाइटी एटीएस विलेज व एमराल्ड कोर्ट में रहने वाले लोगों को बाहर आने की इजाजत होगी।
दोनों ही सोसाइटी में 40 टावर और चार विला हैं। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी सेंट्रल राजेश एस, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा और एसीपी-दो रजनीश वर्मा ने ट्रैफिक प्लान जारी और व्यवस्था का पूरा प्लान जारी किया।  दोपहर में ठीक 2:30 बजे एक बटन दबाने के महज 12 सेकेंड के भीतर 30 मंजिला टावर संख्या 16 और 31 मंजिला टॉवर संख्या 17 जमीन में धस जाएगी। 

12 सेकण्ड में बिल्डिंग ध्वस्त होगी-ब्लास्टर चेतन दत्ता ने कहा कि कल रविवार को हम ट्विन टावर से लगभग 50-70 मीटर दूर होंगे। वहीं से बटन दबाया जाएगा। इसमें कोई खतरा नहीं होगा और पूरा यकीन है कि टावर सही तरीके से ढह जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *