युवक ने भाजपा कार्यालय पर खुद को लगाई आग

लखनऊ : बीती शुक्रवार की देर रात यूपी यूपी विधानभवन के सामने भाजपा कार्यालय के गेट नंबर दो के पास बलराम तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने खुद को जलाया। ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को जलाने वाला ये शख्स बलराम बिजली विभाग में संविदाकर्मी है। और इसके साथ उस वक्त वहां इसके बीवी बच्चे भी मौजूद थे। चीखपुकार मचने पर आनन फानन पुलिस ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि बलराम की बॉडी 60 फीसदी तक जली है।

पुलिस ने ये भी कहा कि,बलराम बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। बलराम की पत्नी सोनिया ने मकान मालिक मनीष पाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही आम्रपाली चौकी इंचार्ज रमापति पर शिकायत नहीं सुनने का भी आरोप है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बलराम का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। बलराम की पत्नी जो तहरीर देंगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ठाकुरगंज आम्रपाली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पांच महीने से बलराम की नौकरी नहीं होने से मकान मालिक का करीब 9 हज़ार रूपए बकाया  6 हज़ार देदिया गया। उसके बाद भी वो अभद्रता कर रहा था और उन्हें जल्दी पैसे भरने के लिए दबाव बना रहा था। दो दिन से बच्चे भी भूके थे बलराम के 4 बच्चे हैं जिनका आर्थिक टंगी के चलते  छूट गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *