भाजपा नेता ने कांग्रेस को दी चेतावनी,कही ये बात

कर्नाटक : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और चित्तपुर से विधायक प्रियांक खरगे का बयान तूल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने एक बयान में आरएसएस बैन करने की बात कही थी। कर्नाटक बीजेपी चीफ नलिन कुमार कतील ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस ने बजरंग दल या आरएसएस को बैन करने की कोशिश की तो वो जलकर खाक हो जाएगी। प्रियांक खरगे ने कहा था कि अगर राज्य में शांति भंग हुई तो वो आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं।
कर्नाटक बीजेपी चीफ नलिन कुमार कतील ने कहा कि पीएम मोदी खुद आरएसएस के स्वयंसेवक हैं। हम सभी संघ के स्वयंसेवी हैं. कतील ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरसिम्हाराव सरकार ने इसपर प्रतिबंद लगाने की कोशिश की थी लेकिन कभी सफल नहीं हो सके। कतील ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस अगर बजरंग दल और आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश करोगे तो जलकर राख हो जाओगे। प्रियांक को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि पहले वो देश का इतिहास जानें और अपनी जुबान पर भी ध्यान दें।