देहरादून : उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही है इसी कड़ी में अभी तक करीब आरएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने में आरोपी पाए जाने पर गिरफ्त में लिया है। स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने इससे पहले गिरफ्तार हाकम सिंह रावत को धामपुर भी ले गई। पूछताछ कई घंटे हुई है। वहां उससे कई घंटे पूछताछ की गई। अब उसके धामपुर निवासी साथी केंद्रपाल पर भी शिकंजा कसने को तैयार है।
उससे भी पूछताछ की गई। हालांकि, एसटीएफ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसटीएफ ने हाकम सिंह रावत की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) हासिल की थी। पहले उससे एसटीएफ कार्यालय में पूछताछ की गई। सांकरी स्थित उसके गेस्ट हाउस ले जाया गया।
सीएम का बयान-
प्रदेश मुख्यमंत्री ने फिर से कहा है कि पुलिस को जांच में और अधिक तेजी लाने के निर्देश हैं। सरकार इस मामले में बेहद सख्त है। घोटालों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षार्थियों की मेहनत खराब नहीं जाने देगी।

