मुंबई : अभी अभी टेलीविज़न की दुनिया से एक दुखद ख़बर आ रही है की टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार तुनिशा ने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगा ली। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया , जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामलें की जांच शुरू कर दी है , आत्महत्या की असली वजहों का पता नहीं लग सका है।और तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा दिया गया है ।
तुनिशा ने भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप धारावाहिक से टेलीविज़न इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। और इस समय तुनिशा सब टीवी के धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ में महत्त्वपूर्ण किरदार निभा रही थीं। वहीं ‘इंटरनेट वाला लव’ सीरियल में तनिशा के किरदार को काफी सराहा गया था। टेलीविज़न के अलावा तुनिशा फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 आदि फिल्मों में भी दिखाई दी थी
टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर की खुदखुशी,जानिए पूरा मामला

