नई दिल्ली: सीबीआई ने कल शुक्रवार यानी 23 दिसंबर 2022 को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ रही चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था । और आज दोनों को तीन दिन सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि चंदा कोचर पर मार्च 2018 में अपने पति को लोन दिलवाने के लिए अनियमितताएं बरती गई थी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकोन ग्रुप को 3,250 करोड़ रुपये का लोन दिया था। वीडियोकॉन ग्रुप ने इस लोन में से बकाया 2810 करोड़ रुपये नहीं चुकाए थे। 2017 में इस लोन को एनपीए में डाल दिया गया। दरअसल, चंदा उस कमेटी का हिस्सा रहीं थीं, जिसने 26 अगस्त 2009 को बैंक द्वारा वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 300 करोड़ रुपये और 31 अक्टूबर 2011 को वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 750 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी थी। सीबीआई की तरफ से मिली जानकारी केअनुसार चंदा कोचर और उनके पति जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

