अब जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी हुईं कोरोना संक्रमित

कोरोना का नया स्वरुप वैरिएंट ओमीक्रॉन अब देश में अधिक ख़तरा बन गया है। इस नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में सरकारें सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी महाराष्ट्र मनें स्थिति बिगड़ती नज़र आ रही है। यहाँ देश से सबसे अधिक मामलें निकले है। आपको बतादें कि इस संक्रमण से बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियां भी संक्रमित हुईं है और अब ये संख्या बढ़ती जा रही है अब संक्रमण की चपेट में ताजा नाम जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल का है। जॉन ने सोशल मीडिया पर इस बात को सांझा किया है। कि जॉन और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 

अभिनेता जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम  जानकारी दी है और लिखा है कि ‘तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए। 


और भी हस्तियां हुईं संक्रमित –‘बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। बीते रोज “बेताब” और “अर्जुन” जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले राहुल रवैल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 30 दिसंबर को, नोरा फतेही ने अपने फैंस को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह डॉक्टर्स की देखरेख में अपना इलाज करवा रही हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वायरस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *