नोएडा में बनेगी फिल्म सिटी,रजनीकांत ने जताई ये इच्छा

मुंबई/नोएडा : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का हिंदी सिनेमा भी बोलबाला है। वहीं इसी बीच एक बार फिर से रजनीकांत सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार एक्टर न तो किसी फिल्म को लेकर और न ही किसी बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार रजनीकांत अपनी जाहिर की गई इच्छा को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी बनने जा रही है।
इस नई फिल्म सिटी के विकास प्रोजेक्ट में सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना इंटरेस्ट जाहिर किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर की पत्नी और बेटी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी सीरियस है। जिसके चलते दोनों ने सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा की है और प्रोजेक्ट से जुड़ी सारी जानकारी हासिल की है। वहीं अब माना जा रहा है कि बेटी और पत्नी के बाद अब खुद रजनीकांत 4 अप्रैल को सीईओ से बात करने वाले हैं। यीडा के सेक्टर-21 के सीईओ का कहा कि, रजनीकांत और उनकी पत्नी ने उनसे बात की थी और इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने फिल्म सिटी के बारे में सारी जानकारी भी ली थी। अब देखना होगा कि रजनीकांत के बात करने के बाद मामला कहां तक पहुंचता है।