कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार,पढ़िए कैसे हुई रिकवरी 

गौरतलब है कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कुछ ही दिन पहले अचानक वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था। राजू का  पिछले चार दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल इलाज जारी है। बुधवार की सुबह वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब हुई जिम में वो बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने हार्टअटैक की पुष्टि की। एंजियोप्लास्टी और ब्रेन के डैमेज होने के बाद अब कॉमेडियन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के उंगलियों के बाद अब उनके शोल्डर में भी मूवमेंट होने लगा है। जिसे डॉक्टर अच्छा कहा जा रहा है। राजू श्रीवास्तव के परिवार ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “प्रिय सभी, राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। 

3 बार हुई एंजियोप्लास्टी-राजू श्रीवास्तव की तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुके है। कॉमेडियन की मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक उन्होंने पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी करवाई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *