रुड़की : गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रूड़की के निकट विश्व प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मस्थल पिरान कलियर शरीफ में आजादी के बाद पहली बार बीते दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भारत माता की जय और मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। शम्स ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 75 वर्षों से दरगाह पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था। मैंने सोचा कि क्यों न हम यह प्रथा शुरू करें और समाज को एक अच्छी सोच को जन्म दे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पिरान कलियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं भारत माता को नमन करता हूं और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। देश में कोई भी जगह ऐसी नहीं होनी चाहिए जहां पर तिरंगा न फहराया जाए क्योंकि हम विश्वास करें कि राष्ट्र पहले आता है।
पहली बार कलियर शरीफ दरगाह पर लहराया तिरंगा, वक्फ अध्यक्ष ने लगाए भारत माता के नारे

