कांग्रेस का हल्ला बोल,कार्यकर्ता पहुंचे सचिवालय

देहरादून : आज उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में लोकसेवा आयोग की भर्तियों, पुलिस विभाग की भर्तियों और सहकारिता विभाग में हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय की तरफ कूच भी किया। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सुभाष रोड पर लगे बैरिकेडिंग पर अवरोध किया जिसके बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य साथ में उपनेना प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा वहीं धरने पर बैठ गए। महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के साथ ही अपनों को रेवड़ी बांटने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *