कांग्रेस सरकार आई तो सिलेंडर 500 में,फिलहाल वादा ठन्डे बस्ते में

देहरादून: आपको बतादें कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में वादों की झड़ी लगा दी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आपको पांच सौ रुपये या उससे कम में गैस सिलिंडरदिया जाएगा ऐसी बात कांग्रेस पार्टी ने कही हैं।लेकिन अब आप ये बात भूल जाइए क्यूंकि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की मानें तो ऐसा कुछ नहीं किया जाएगा। पार्टी की यह घोषणा केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए है। इसके अलावा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा है कि इस घोषणा का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने 68 पेज के घोषणा पत्र में चारधाम चार काम को उत्तराखंड के स्वाभिमान से जोड़ते हुए चार प्रमुख घोषणाओं को विशेषतौर समक्ष रखा  गया है। 
सभी तक योजना पहुँचाना नहीं है संभव-कांग्रेस ने कहा था कि गैस सिलिंडर नहीं होगा पांच सौ के पार भी है। अब पार्टी की इस घोषणा पर सरकार बनने से पहले ही संशय के बादल है। एक पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में नेता प्रतिपक्ष का साफ कहना है कि सबको इस घोषणा का लाभ दिया जाना सभी के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। सिर्फ आर्थिक तौर से कमजोर लोगो के लिए ये घोषणा हुई है।

सभी को देंगें सुविधा-कांग्रेस ने ये भी कहा है कि हम सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में इस पर निर्णय लेंगे। यथा यह हो सकता है कि योजना को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाए, लेकिन इतना स्पष्ट है कि योजना का लाभ सभी को दिया जाएगा। संभव ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *