बदायूं : यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने ऐलान किया है कि योगी प्रदेश के 8 जिलों में कम्प्रेस्ट गैस सयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार होगी उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में स्मोक फ्री वातावरण देने के लिए ये किया जाएगा। किसानों की पराली जलाने की भी बड़ी व्यवस्था की जाएगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री आज युप्पी के बदायूं में एक प्लांट का उद्घाटन व 8 प्लांट का शिलान्यास करने पहुंचे है।
हरदीप पुरी ने कहा कि प्रभु राम के जन्मभूमि पर लौटने की खुशियां चारो तरफ हैं । इससे दुनिया भर में भारत का मान बढ़ रहा है। पहले यूपी की इमेज एक बीमार राज्य की थी। योगी के आने के बाद वह छवि बदल चुकी है। हरदीप पुरी ने बताया है कि अब दुनिया भर के निवेशक इन दिनों भारत पहुँच रहे हैं। अब राज्य की छवि इनवेस्ट करने वाली हो चुकी है। कहा कि बदायूं में आज एक बड़े प्लांट का शुभारंभ होने जा रहा है। इस प्लांट से एक दिन में 14 टन कम्प्रेस्ड गैस पैदा होगी। बदायूं के अलावा 8 और प्लांटों का शिलान्यास होगा साथ ही किसानों की पराली अब खराब नहीं जाएगी।

