भारत की तरफ से भूकंप पीड़ितों को मदद, पहली खेप रवाना 

नई दिल्ली: भारत ने भूकंप की बड़ी त्रासदी से जूझ रहे तुर्की को मदद का हाथ बढ़ाते हुए, राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्की को भारतीय वायु सेना के विमान के माध्यम से तुर्की भेजी है। दरअसल, तुर्की और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण अब तक 4,000 से अधिक लोग मरे है।
बीते दिन तुर्की में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे। भारत की तरफ राहत सामग्री की खेप में एक विशेषज्ञ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल खोज और बचाव दल शामिल है। इसमें पुरुष और महिला दोनों कर्मी, अत्यधिक कुशल डॉग स्क्वॉड, चिकित्सा से जुड़ी चीजें, उन्नत ड्रिलिंग उपकरण और सहायता प्रयासों के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण उपकरण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *